मध्य प्रदेशसिंगरौली

युवा संगम रोजगार मेले का आयोजन 17 फरवरी को सरई में

सिंगरौली -जिले के बेरोजगार युवक युवतियों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से म.प्र. शासन के निर्देशानुसार जिला स्तरीय युवा संगम रोजगार स्व-रोजगार एवं अप्रेंटिसशिप मेला जिला प्रशासन रोजगार कार्यालय, सूक्ष्म एवं लघु एवं मध्यम विभाग एवं आईटीआई सिंगरौली के द्वारा संयुक्त रूप से 17 फरवरी को सुबह 10 बजे से शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था, सरई, सिंगरौली, में आयोजित किया जा रहा है।

रोजगार मेले में भाग ले रही महान इनर्जन लि. (अदानी पॉवर लि.), बंधौरा, सिंगरौली,जे. पी. अमिलिया कोल माइंस, अमिलिया,एपीएमडीसी, एसेल माइनिंग, हिन्डाल्को इन्डस्ट्रीज ,एस.आई.एस सिक्योरिटी, अदानी स्किल डेव्ल्पमेंट सेंटर, ,विजन इंडिया,एल.आई.सी, एवं अन्य कम्पनियों में बेरोजगार युवा, युवतिया रोजगार के अवसर प्राप्त कर सके। रोजगार में भाग लेने वाले अभ्यार्थियो की आयु सीमा 18 वर्ष से 35 एवं शैक्षणिक योग्यता योग्यता 05वीं से 12वीं, आई. टी. आई, डिप्लोमा, पॉलिटेक्निक, बी. टेक, ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुएशन, फ्रीडम इप्लाईबिलिटी एकेडमी एवं अन्य चयनित अभ्यर्थियो को कम्पनी के नियमानुसार प्रदान किया जायेगा। अभ्यर्थी रोजगार मेले में बायोडाटा, शैक्षणिक योग्यता प्राप्त प्रमाण पत्र व फोटोकॉपी, दो पासपोर्ट साइज फोटो, समग्र आई डी, आधार कार्ड, जीवित रोजगार पंजीयन के साथ भाग ले सकते है। अधिक जानकारी हेतु मो. 07805-233248 पर सम्पर्क भी कर सकते है।

Author

Related Articles

Back to top button