मध्य प्रदेशसिंगरौली
14 फरवरी से 16 फरवरी तक कृषि विज्ञान केन्द्र में कृषि विज्ञान मेले का होगा आयोजन
सिंगरौली – उप संचालक कृषि द्वारा अवगत कराया गया है कि जिला अन्तर्गत 14 से 16 फरवरी तक कृषि विज्ञान मेले का आयोजन कृषि विज्ञान केन्द्र देवरा में किया जायेगा । उन्होने बताया कि मेले किसानों को खेती से जुड़ी नवीन तकनीकी की जानकारी से अवगत कराया जायेगा ।
साथ ही साथ प्रदर्शनी स्टाल भी विभिन्न विभागों एवं संस्थानों द्वारा लगाया जायेगा। उन्होने समस्त कृषकों से अनुरोध है की किसान मेले में भाग लेकर स्टाल प्रदर्शनी का अवलोकन कर एवं नवीन तकनीकी की जानकारी प्राप्त करें ।












