मध्य प्रदेशसिंगरौली

मोरवा में शोक की लहर: शीला देवी का पीजीआई लखनऊ में निधन

सिंगरौली। मोरवा क्षेत्र में उस समय शोक की लहर फैल गई जब क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता व समाजसेवी नरेंद्र चंद्र सिंह की पत्नी तथा प्रतिष्ठित व्यवसायी एवं पीटीसी ग्रुप के निदेशक राजेश सिंह की माता शीला देवी का 67 वर्ष की आयु में शुक्रवार दोपहर लखनऊ स्थित संजय गांधी पीजीआई में उपचार के दौरान निधन हो गया। वह लंबे समय से किडनी रोग से पीड़ित थीं और उनका इलाज चल रहा था।

परिजनों के अनुसार गुरुवार को अचानक तबीयत बिगड़ने पर उन्हें तत्काल लखनऊ ले जाया गया, जहां देर रात से उन्हें क्रिटिकल केयर यूनिट में भर्ती किया गया था। उपचार के दौरान शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर मिलते ही परिवार सहित पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल व्याप्त हो गया।

बताया जा रहा है कि परिवार में हाल ही में खुशियों का माहौल था। 10 फरवरी को उनके छोटे पुत्र रितेश सिंह का विवाह संपन्न हुआ था। विवाह के महज दो दिन बाद ही माता के निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।

निधन की सूचना मिलते ही स्थानीय नागरिकों, शुभचिंतकों तथा सामाजिक और राजनीतिक संगठनों के प्रतिनिधियों का शोक संतप्त परिवार के निवास पर पहुंचना शुरू हो गया। सभी ने परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए उन्हें ढांढस बंधाया।

परिजनों के अनुसार नरेंद्र चंद्र सिंह अपनी पत्नी का पार्थिव शरीर देर रात मोरवा लेकर पहुंचेंगे। उनका अंतिम संस्कार शनिवार सुबह चटका स्थित मुक्तिधाम में किया जाएगा।

Author

Related Articles

Back to top button