मध्य प्रदेशसिंगरौली

आईपीएस ओ एंड एम कॉन्फ्रेंस 2026 में एनटीपीसी विंध्याचल का जलवा, चार स्वर्ण शक्ति पुरस्कारों के साथ बना ओवरऑल चैंपियन

सिंगरौली। एनटीपीसी विंध्याचल ने एक बार फिर उद्योग क्षेत्र में अपनी अग्रणी क्षमता का प्रदर्शन करते हुए 13 फरवरी 2026 को रायपुर में आयोजित इंडियन पावर स्टेशन (ओ एंड एम) कॉन्फ्रेंस 2026 में चार प्रतिष्ठित स्वर्ण शक्ति पुरस्कार अपने नाम किए। इस उपलब्धि के साथ विंध्याचल परियोजना ओवरऑल चैंपियन बनकर उभरी।परियोजना को संचालन एवं रखरखाव (ओ एंड एम) उत्पादकता श्रेणी में (संयुक्त रूप से एनटीपीसी लारा के साथ), सुरक्षा श्रेणी, मानव संसाधन श्रेणी तथा ओवरऑल चैंपियन और बिजनेस एक्सीलेंस के लिए स्वर्ण शक्ति पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह उपलब्धि विंध्याचल की परिचालन उत्कृष्टता, मजबूत रखरखाव प्रणाली, दक्षता सुधार और स्थिरता आधारित कार्य प्रणाली को दर्शाती है।

यह पुरस्कार पंकज अग्रवाल (सचिव, विद्युत मंत्रालय) तथा गुरदीप सिंह (अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, एनटीपीसी लिमिटेड) द्वारा प्रदान किया गया। पुरस्कार को क्षेत्रीय कार्यकारी निदेशक (उत्तर) दिवाकर कौशिक तथा परियोजना प्रमुख संजीब कुमार साहा ने ग्रहण किया।एनटीपीसी विंध्याचल की यह उपलब्धि उसकी ‘पीपल फर्स्ट कार्य संस्कृति, सुरक्षित कार्य वातावरण, कर्मचारी सहभागिता तथा सतत सुधार की प्रतिबद्धता को भी दर्शाती है। यह सफलता देश के ऊर्जा क्षेत्र में परियोजना की मजबूत भूमिका को और सुदृढ़ करती है।

Author

Related Articles

Back to top button