पत्रकारिता में योगदान के लिए पोल खोल पोस्ट के संपादक सुनील सोनी सम्मानित
मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ का कार्यक्रम सम्पन्न, पत्रकार परिचय पत्र वितरित

सिंगरौली- मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ द्वारा आयोजित कार्यक्रम एवं पत्रकार परिचय-पत्र (कार्ड) वितरण समारोह सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए पत्रकार साथियों की उपस्थिति रही और कार्यक्रम गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए पोल खोल पोस्ट के संपादक सुनील सोनी को सम्मानित किया गया। संघ के पदाधिकारियों ने उन्हें साल और श्रीफल भेंट कर उनके कार्यों की सराहना की तथा पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके योगदान को प्रेरणादायक बताया।

इस अवसर पर वक्ताओं ने पत्रकारों की भूमिका, चुनौतियों तथा समाज के प्रति उनकी जिम्मेदारियों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में पत्रकारिता का महत्वपूर्ण स्थान है और निष्पक्ष, निर्भीक तथा जनहितकारी पत्रकारिता आज की आवश्यकता है।
सम्मान प्राप्त करने के बाद सुनील सोनी ने मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान उन्हें और अधिक जिम्मेदारी एवं समर्पण के साथ कार्य करने की प्रेरणा देगा। कार्यक्रम में उपस्थित पत्रकारों ने संघ द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए संगठन को मजबूत बनाने पर भी जोर दिया।













