मध्य प्रदेशसिंगरौली

मोरवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई-15 साल से फरार स्थायी वारंटी सहित दुराचार का सहआरोपी गिरफ्तार

सिंगरौली- सिंगरौली जिले के मोरवा थाना पुलिस ने फरार आरोपियों की धरपकड़ अभियान के तहत शुक्रवार को दो अहम गिरफ्तारियां कीं। पुलिस ने मारपीट व अवैध हथियार रखने के मामले में करीब 15 वर्षों से फरार चल रहे स्थायी वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। वहीं सामूहिक दुराचार प्रकरण के सहआरोपी को भी दबोचने में सफलता हासिल की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री के निर्देश पर फरार वारंटियों की तामीली के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मोरवा थाना प्रभारी निरीक्षक कपूर त्रिपाठी को सूचना मिली कि वारंटी सतीश भुजवा पिता रमेश भुजवा (30 वर्ष), निवासी सर्किट हाउस रोड मढौली, क्षेत्र में देखा गया है। सूचना के आधार पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सर्वप्रिय सिन्हा एवं एसडीओपी गौरव पाण्डेय के मार्गदर्शन में गठित पुलिस टीम ने घेराबंदी कर देर शाम आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को पुलिस अभिरक्षा में न्यायालय में पेश किया गया, जहां से अग्रिम कार्रवाई की गई।

इसी क्रम में जनवरी माह में ग्राम चकरिया में महिला के घर में घुसकर सामूहिक दुराचार करने के मामले में फरार चल रहे सहआरोपी राम सिंह पिता बसंत लाल सिंह (29 वर्ष), निवासी चकरिया को भी पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार किया। आरोपी पर अपने सहयोगी राजेंद्र सिंह के साथ मिलकर घटना को अंजाम देने का आरोप है। इस मामले में अपराध क्रमांक 37/26 धारा 70(1), 332(बी) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही थी। मुख्य आरोपी राजेंद्र सिंह को पूर्व में ही गिरफ्तार किया जा चुका है।

दोनों आरोपियों को शनिवार को न्यायालय में पेश किया गया। मोरवा पुलिस की इस कार्रवाई को क्षेत्र में कानून व्यवस्था के प्रति सख्त संदेश के रूप में देखा जा रहा है।

उक्त दोनों कार्यवाहियों में उपनिरीक्षक एन पी तिवारी, सहायक उपनिरीक्षक गुलाब बहरोलिया, संतोष सिंह, संजीत सिंह, प्रधान आरक्षक श्याम सुंदर वैश्य आरक्षक राहुल साहू, राकेश यादव, संजीव, आकाश की सराहनीय भूमिका रही है।

Author

Related Articles

Back to top button