ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

जयंत-मोरवा रोड पर आरटीओ की सख्त कार्रवाई, 5 बसें जब्त

सिंगरौली: सिंगरौली जिले में बिना वैध दस्तावेजों के संचालित वाहनों के खिलाफ आरटीओ विभाग ने सख्ती तेज कर दी है। इसी क्रम में जयंत-मोरवा मार्ग पर सीडब्ल्यूएस के पास विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया, जिससे वाहन चालकों में हड़कंप मच गया।

चेकिंग के दौरान आने-जाने वाले वाहनों के दस्तावेजों की गहन जांच की गई। इस दौरान पांच बसों के पास आवश्यक कागजात मौके पर उपलब्ध नहीं पाए गए, जिसके चलते उन्हें जब्त कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई।

जिला परिवहन अधिकारी विक्रम सिंह राठौर ने बताया कि जब्त की गई बसें एनसीएल परियोजना में संविदा के तहत संचालित हो रही थीं और कर्मियों को खदान क्षेत्र तक लाने-ले जाने का कार्य कर रही थीं। उन्होंने कहा कि बिना दस्तावेजों के वाहनों का संचालन नियमों का उल्लंघन है और इस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

अधिकारी ने यह भी स्पष्ट किया कि जिले में लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है और आगे भी यह कार्रवाई जारी रहेगी। साथ ही, खदान क्षेत्रों में संचालित वाहनों की व्यापक जांच की आवश्यकता पर भी जोर दिया गया है।

Author

Related Articles

Back to top button