बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली
तुलसी ढोटी में 1.30 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा सामुदायिक भवन
पार्षद अनिल कुमार वैश्य ने किया भूमि पूजन, एनटीपीसी के सहयोग से होगा निर्माण

सिंगरौली। नगर पालिक निगम सिंगरौली के वार्ड क्रमांक 38 तुलसी ढोटी में एनटीपीसी के सहयोग से निगम सामाजिक दायित्व (सीएसआर) के तहत 1.30 करोड़ रुपये की लागत से सामुदायिक भवन का निर्माण कराया जाएगा। निर्माण कार्य का भूमि पूजन पार्षद एवं अपीलीय समिति सदस्य अनिल कुमार वैश्य ने विधि-विधान से किया।
सामुदायिक भवन बनने से वार्ड के नागरिकों को सामाजिक, सांस्कृतिक और अन्य सामुदायिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए सुविधा मिलेगी। इस भवन को स्थानीय स्तर पर सार्वजनिक गतिविधियों के लिए उपयोगी आधारभूत सुविधा के रूप में विकसित किया जाएगा।
भूमि पूजन कार्यक्रम में रामभुवन बैस, राम दयाल वर्मा, राम जी वैश्य, शारदा नाई, पहलवान शाह, दिवाकर वैश्य, योगेंद्र कुमार वैश्य, संजय मिश्रा सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।













