भोलेनाथ के भक्तों के लिए खुशखबरी : 22 अप्रैल को खुलेंगे बाबा केदारनाथ धाम के कपाट हरिद्वार में महाशिवरात्रि के अवसर पर भगवान शिव के भक्तों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। इस वर्ष केदारनाथ धाम के कपाट 22 अप्रैल को श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोले जाएंगे। हर साल की तरह इस बार भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के धाम पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, 22 अप्रैल को सुबह 8 बजे वृष लग्न में विधि-विधान के साथ कपाट खोले जाएंगे। कपाट खुलने की तिथि की घोषणा ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में की गई। इस वर्ष टी. गंगाधर लिंग को केदारनाथ धाम में मुख्य पुजारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। कपाट खुलने के साथ ही प्रसिद्ध चारधाम यात्रा का भी शुभारंभ माना जाता है। इसे लेकर देशभर के श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा जा रहा है। प्रशासन और मंदिर समिति द्वारा यात्रा को सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। हर साल लाखों श्रद्धालु बाबा केदारनाथ के दर्शन के लिए यहां पहुंचते हैं।

नई दिल्ली। हरिद्वार में महाशिवरात्रि के अवसर पर भगवान शिव के भक्तों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। इस वर्ष केदारनाथ धाम के कपाट 22 अप्रैल को श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोले जाएंगे। हर साल की तरह इस बार भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के धाम पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार, 22 अप्रैल को सुबह 8 बजे वृष लग्न में विधि-विधान के साथ कपाट खोले जाएंगे। कपाट खुलने की तिथि की घोषणा ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में की गई। इस वर्ष टी. गंगाधर लिंग को केदारनाथ धाम में मुख्य पुजारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
कपाट खुलने के साथ ही प्रसिद्ध चारधाम यात्रा का भी शुभारंभ माना जाता है। इसे लेकर देशभर के श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा जा रहा है। प्रशासन और मंदिर समिति द्वारा यात्रा को सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। हर साल लाखों श्रद्धालु बाबा केदारनाथ के दर्शन के लिए यहां पहुंचते हैं।













