मध्य प्रदेशसिंगरौली

जिले के विभिन्न स्थानों पर महाशिवरात्रि पर भंडारा का हुआ आयोजन

शिवधाम मंदिर में हुआ रूद्राभिषेक

सिंगरौली। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर जिले के विभिन्न थाना परिसरों एवं मंदिरों में धार्मिक आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुए। मोरवा, बरगवां, विंध्यनगर थाना परिसर सहित शिवधाम मंदिर वैढ़न और अन्य स्थानों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। पूरे मंदिर परिसर “हर-हर महादेव” के जयघोष से गूंज उठे और घंटों, घड़ियालों तथा शंखनाद की ध्वनि से वातावरण शिवमय हो गया।

शिवधाम मंदिर वैढ़न में ज्योतिषविद् पं. डॉ. एन.पी. मिश्र के सानिध्य में विधि-विधानपूर्वक रुद्राभिषेक, जलाभिषेक, बेलपत्र अर्पण, मंत्रोच्चार और भव्य आरती संपन्न हुई। श्रद्धालुओं ने अनुशासनपूर्वक कतारबद्ध होकर भगवान शिव के दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित किया। भक्तों के चेहरे पर आस्था और आध्यात्मिक शांति की झलक देखने को मिली।

पूजा-अर्चना के बाद विभिन्न मंदिरों में भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। साथ ही श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का भी आयोजन किया गया, जिसमें हजारों भक्तों ने महाप्रसाद ग्रहण किया। यह आयोजन धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक एकता और सांस्कृतिक परंपरा का भी प्रेरणादायक उदाहरण बना।

Author

Related Articles

Back to top button