मध्य प्रदेशसिंगरौली

जोगिया वीर बाबा मंदिर के पास सात विकास कार्यों का भूमिपूजन संपन्न

1.23 करोड़ रुपये की लागत से होंगे निर्माण कार्य

सिंगरौली। जिला मुख्यालय अंतर्गत गनियारी वार्ड क्रमांक 41 स्थित जोगिया वीर बाबा धाम मंदिर के पास सात विकास कार्यों का भूमिपूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सिंगरौली विधायक रामनिवास शाह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि नगर निगम सिंगरौली की महापौर रानी अग्रवाल एवं पार्षद प्रतिनिधि अर्जुन गुप्ता विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत जनप्रतिनिधियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन से हुई। इसके बाद फीता काटकर विकास कार्यों का शुभारंभ किया गया। पार्षद प्रतिनिधि द्वारा अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया गया।

इस अवसर पर विधायक रामनिवास शाह ने कहा कि जनता के सहयोग से वार्डों में लगातार विकास कार्य कराए जा रहे हैं और क्षेत्र के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य जारी है। महापौर रानी अग्रवाल ने बताया कि नगर निगम द्वारा वार्ड की समस्याओं को चिन्हित कर गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य कराए जा रहे हैं, जिससे आमजन को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।

पार्षद प्रतिनिधि अर्जुन गुप्ता ने कहा कि वार्ड के विकास के लिए वे लगातार जनप्रतिनिधियों के संपर्क में रहकर कार्यों को गति दे रहे हैं और आगे भी विकास कार्य जारी रहेंगे।

उक्त सातों विकास कार्यों का भूमिपूजन कुल 1 करोड़ 23 लाख 8 हजार रुपये की लागत से किया गया। कार्यक्रम में राममिलन सोनी, गोरेलाल शाह, सद्भावना सिंह, कमल चौरसिया, राधेश्याम शाह, विवेकानंद सोनी, सिपाही लाल साह, अयोध्या शाह, विनोद शाह, एसडीओ अभयराज सिंह, इंजीनियर अनुज सिंह सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक एवं युवा उपस्थित रहे।

Author

Related Articles

Back to top button