मध्य प्रदेशसिंगरौली

लोहरा गांव में धारदार हथियार लेकर धमकी देने वाला गिरफ्तार

दोहरी हत्या के बाद फिर दहशत का माहौल, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

सिंगरौली। जिले के जियावन थाना क्षेत्र अंतर्गत लोहरा गांव में एक बार फिर दहशत का माहौल बन गया, जब एक व्यक्ति कुल्हाड़ी और अन्य धारदार हथियार लेकर गांव में घूमते हुए एक व्यक्ति को जादू-टोना, भूत-प्रेत और बलि देने की धमकी देने लगा। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

जानकारी के अनुसार, आरोपी व्यक्ति हथियार लेकर गांव में खुलेआम धमकी दे रहा था और संबंधित व्यक्ति को जान से मारने तथा काटने की बात कह रहा था। वीडियो सामने आने के बाद ग्रामीणों में भय का माहौल बन गया।

गौरतलब है कि तीन दिन पहले ही इसी लोहरा गांव में एक युवक द्वारा दो लोगों की हत्या की घटना सामने आई थी, जिसके बाद क्षेत्र में पहले से ही तनाव की स्थिति बनी हुई थी। ऐसे में दोबारा इस तरह की घटना सामने आने से ग्रामीणों में दहशत बढ़ गई।

मामले की सूचना मिलने के बाद जियावन थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और पूरे मामले की जांच जारी है। वहीं पुलिस ने ग्रामीणों से अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को देने की अपील की है।

Author

Related Articles

Back to top button