क्राइम न्यूज़देश विदेशबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

पटाखा फैक्ट्री मे लगी आग, जिन्दा जल गए 8 लोग

भिवाड़ी. राजस्थान के भिवाड़ी की केमिकल-पटाखा फैक्ट्री में 8 लोग जिंदा जल गए. उनके शव निकाल लिए गए हैं. 1 मजदूर अब भी फंसे हुए हैं. घटना के समय करीब 25 मजदूर काम कर रहे थे. हादसा खुशखेड़ा करौली इंडस्ट्रियल एरिया में 16 फरवरी सोमवार की सुबह करीब साढ़े नौ बजे हुआ. बताया जा रहा है कि फैक्ट्री में अभी भी कई मजदूर फंसे हुए हैं.

 

एडीएम सुमिता मिश्रा ने बताया- पुलिस को गश्त के दौरान घटना का पता चला. तुरंत रेस्क्यू शुरू किया गया. इस फैक्ट्री में केमिकल के साथ पटाखे भी बनाए जाते थे. फैक्ट्री मालिक का नाम राजेंद्र है. खुशखेड़ा और भिवाड़ी रीको फायर स्टेशन से दमकल की गाडिय़ां मौके पर पहुंचीं. करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया. मौके पर तिजारा डीएसपी शिवराज सिंह मौजूद हैं. उन्होंने जांच शुरू कर दी है. भिवाड़ी एसपी और एडीएम भी जल्द ही घटनास्थल पर पहुंचने वाले हैं.

Author

Related Articles

Back to top button