आधा सैकड़ा से अधिक अतिक्रमणकारियों पर नगर निगम की सख्त कार्रवाई
उपायुक्त आरपी बैस के अगुवाई में सब्ज़ी मंडी, बस स्टैंड रोड को कराया गया अतिक्रमण मुक्त

सिंगरौली;नगर पालिक निगम सिंगरौली की आयुक्त श्रीमती सविता प्रधान के निर्देशन में एवं उपायुक्त श्री आरपी बैस के अगुआई में आज नगर निगम अमले द्वारा सब्जी मंडी,बस स्टैंड के आस पास सड़क पर अतिक्रमण कर दुकान लगाने वाले आधा सैकड़ा अतिक्रमणकारियों पर सख्त कार्रवाई की गई।विदित हो कि इसके पूर्व नगर निगम द्वारा सड़क पर अतिक्रमण करने वालों को उनके व्यावसाय के अनुरूप स्थल चिन्हित कर दुकान लगाने को कहा गया था। किंतु इनके द्वारा बार बार निर्देशित करने के बावजूद भी सड़क को घेर कर दुकान लगाए जाने की जानकारी मिल रही थी। जिस पर आज निगम अमले द्वारा सख्त कार्रवाही की गई।
इस संबंध में उपायुक्त श्री बैस ने बताया कि आज बैढ़न शहर के अंतरराज्यीय बस स्टैंड के पास स्थित मंडी क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि आज साप्ताहिक बाजार के दौरान मुख्य सड़क पर बैठकर सब्जी और अन्य सामग्री बेच रहे व्यापारियों को हटाया गया है। नगर निगम की टीम ने मौके पर पहुंचकर सड़क और फुटपाथ पर अवैध रूप से बैठे लगभग 50 व्यापारियों को हटाया है।
उन्होने कहा कि नियमों का उल्लंघन करने वाले इन व्यापारियों का सामान भी जब्त किया गया। साथ ही चेतावनी भी दी गई है कि दुबारा अतिक्रमण करने पर सम्बन्धित अतिक्रमणकारियों की सामान जप्ती के साथ ही इन पर जुर्माना लगाने की कार्रवाही की जाएगी।इस द्वारा स्वास्थ्य अधिकारी बी.जी चतुर्वेदी, अतिकगमण प्रभारी विपित तिवारी,विशाल सोनी, आईसी मैनेजर अशीष शुक्ला सहित नगर निगम का अतिक्रमण दस्ता मौजूद रहा।













