अदाणी फाउंडेशन के सहयोग से तीन दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन, मझौली की टीम बनी चैम्पियन
टूर्नामेंट का आयोजन, स्थानीय युवा खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए सराहनीय प्रयास: स्थानीय ग्रामीण

सिंगरौली,: ग्रामीण क्षेत्रों में खेलों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से अदाणी फाउंडेशन द्वारा आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट में गोंडबहेरा उज्जैनी एवं गोंडबहेरा उज्जैनी ईस्ट परियोजनाओं के आसपास के गांवों की आठ टीमों के कुल 120 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। देवरा गांव के मैदान में 16 से 18 फरवरी 2026 के दौरान आयोजित इस टूर्नामेंट में बुधवार को आयोजित सीमित 12 ओवर के फाइनल मैच में मझौली गांव के 116 रन के मुकाबले देवरा गांव की टीम मात्र 98 रन बना सकी और 16 रन की बढ़त के साथ विजेता ट्रॉफी पर मझौली टीम का कब्जा हो गया।
इससे पहले सेमीफइनल में बेहद रोमांचक मुकाबले में मझौली की टीम तलवा को हराकर और देवरा की टीम उज्जैनी गांव की टीम को शिकस्त देकर फाइनल में जगह बनाई थी। अदाणी फाउंडेशन की ओर से टूर्नामेंट में शामिल टीम के सभी प्रतिभागियों को जर्सी सेट के साथ स्मृति चिन्ह देकर उनका मनोबल बढ़ाया गया जबकि विजेता और उपविजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान कर उन्हें सम्मानित किया गया। इसके अलावा मैन ऑफ द मैच मैन ऑफ द सीरीज, बेस्ट फील्डर, बेस्ट कैच पकड़नेवाले एवं बेस्ट बॉलर के लिए चयनित खिलाड़ियों को ट्रॉफी एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। क्रिकेट टूर्नामेंट का संचालन अंपायर अर्पित द्विवेदी और प्रशान्त द्विवेदी के द्वारा किया गया।
गौरतलब है कि गौरतलब है कि अदाणी फाउंडेशन के सहयोग से स्थानीय युवा खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए समय-समय पर खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है। इस क्रिकेट टूर्नामेंट में मझौली, मनिहारी, कुंडा, तीनगुड़ी, उज्जैनी, देवरा, तलवा और पचौर गांवों की आठ टीमों के 120 खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का जौहर दिखाया। खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने के लिए इस मौके पर देवरा के सरपंच आशीष सिंह चंदेल,उज्जैनी के सरपंच श्री शंकर प्रसाद प्रजापति, पचौर के उपसरपंच अशोक द्विवेदी, उज्जैनी के उप सरपंच राधेश्याम जायसवाल, अन्य प्रमुख ग्रामीणों में अशोक सिंह चंदेल, ललन प्रसाद साहू, अम्बिकेश प्रताप सिंह, उपेंद्र द्विवेदी, बाबूराम वैश्य, उत्तम चंद गुप्ता, धर्मेंद्र जायसवाल एवं सैकड़ों ग्रामीणों की मौजूदगी रही। इस मौके पर अदाणी समूह के कई अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उपस्थित होकर टूर्नामेंट के सफलतापूर्वक समापन में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
ग्रामीण खेल प्रतिभा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से अदाणी फाउंडेशन के मदद से सिंगरौली जिला के विभिन्न पंचायतों में पहले भी कई खेल टूर्नामेंट का सफल आयोजन हो चुका है और आगे भी इस तरह के आयोजन होते रहेंगे। स्थानीय ग्रामीण मानते हैं कि क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन होना एक सराहनीय प्रयास है और इससे स्थानीय युवा खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बढ़ता है और उनकी छिपी हुई प्रतिभा आगे आती है। यहां भी ऐसे खिलाड़ी उभर कर सामने आ सकते हैं जो अपने राज्य और देश का नाम रौशन कर सकते हैं, बस जरूरत है इन्हें प्रोत्साहित करने की। अदाणी फाउंडेशन के अनुसार, अगर सुदूर गांव के इन युवा खिलाड़ियों को सारी सुविधा उपलब्ध करायी जाए तो इस क्षेत्र से अच्छे- अच्छे खिलाड़ी राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का जौहर दिखा सकते हैं।













