मध्य प्रदेशसिंगरौली

माड़ा तिराहा पर कैलाश विजयवर्गीय का पुतला दहन, कार्यकर्ताओं ने जताया विरोध

सिंगरौली (माड़ा)।ब्लॉक माड़ा के माड़ा तिराहा पर कार्यकर्ताओं द्वारा विरोध प्रदर्शन करते हुए भाजपा नेता Kailash Vijayvargiya का पुतला दहन किया गया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर अपना आक्रोश व्यक्त किया।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष श्रीमती सरस्वती सिंह, जिला संगठन महामंत्री संकट सिंह बब्लू, जिला पंचायत सदस्य राजेंद्र वर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष बरगवां विपिन तिवारी, ब्लॉक अध्यक्ष माड़ा सतीश जायसवाल, ब्लॉक अध्यक्ष सरई रण बहादुर सिंह सहित मंडल अध्यक्षगण एवं बीएलए गण उपस्थित रहे।

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि वे अपने मुद्दों को लेकर लोकतांत्रिक तरीके से विरोध दर्ज करा रहे हैं। कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।

Author

Related Articles

Back to top button