ब्रेकिंग न्यूज़सिंगरौली

चुनाव आयोग ने कोलकाता पुलिस को लिखा पत्र, एसआईआर ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों की सुरक्षा कड़ी करने के निर्देश

चुनाव अधिकारियों की सुरक्षा को लेकर चुनाव आयोग ने बंगाल पुलिस को लिखा पत्र

पश्चिम बंगाल में चल रहे गहन मतदाता पुनरीक्षण (Special Intensive Revision – SIR) के बीच सुरक्षा को लेकर चुनाव आयोग सख्त हो गया है। आयोग ने कोलकाता पुलिस कमिश्नर को पत्र लिखकर साफ कहा है कि एसआईआर से जुड़े सभी अधिकारी और कर्मचारी पूरी सुरक्षा व्यवस्था के दायरे में रहने चाहिए, किसी भी स्तर पर चूक बर्दाश्त नहीं होगी।

चुनाव आयोग ने अपने पत्र में उल्लेख किया कि 24 नवंबर को मुख्य चुनाव आयुक्त (CEO) कार्यालय की सुरक्षा में सेंध लगाने जैसी स्थिति पैदा हुई, जिससे न केवल कार्यालय बल्कि मुख्य चुनाव आयुक्त, अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी, संयुक्त निर्वाचन अधिकारी और उप निर्वाचन अधिकारी तक की सुरक्षा प्रभावित हो सकती थी।
आयोग ने निर्देश दिया है कि कार्यालयों के साथ अधिकारियों के आवास की सुरक्षा भी पुख्ता की जाए, और एसआईआर की प्रक्रिया तथा उससे जुड़े डेटा की सुरक्षा के लिए अतिरिक्त कदम उठाए जाएँ। साथ ही पुलिस से 48 घंटे के भीतर उठाए गए सभी कदमों की रिपोर्ट भेजने को कहा गया है।

बीएलओ अधिकार रक्षा समिति का मार्च, तनावपूर्ण हुआ माहौल

सोमवार को बीएलओ अधिकार रक्षा समिति के सैकड़ों सदस्यों ने कॉलेज स्क्वायर से मुख्य चुनाव अधिकारी कार्यालय तक मार्च निकालते हुए विरोध दर्ज कराया।
स्थिति उस समय तनावपूर्ण हो गई जब कुछ प्रदर्शनकारियों ने पुलिस मौजूद होने के बावजूद मुख्य गेट तोड़ने का प्रयास किया। भीड़ के भीतर पहुँचने के बाद प्रदर्शन कार्यालय परिसर में भी जारी रहा।

इसी दौरान केएमसी के पार्षद सजल घोष के नेतृत्व में प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी करते हुए आरोप लगाया कि सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस चुनाव अधिकारियों को धमका रही है और एसआईआर प्रक्रिया को बाधित करने की कोशिश कर रही है।

Author

  • सुनील सोनी , " पोल खोल पोस्ट " डिजिटल न्यूज़ पोर्टल के प्रधान संपादक और संस्थापक सदस्य हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष एवं जनसेवा भाव से समाचार प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं।

पोल खोल पोस्ट

सुनील सोनी , " पोल खोल पोस्ट " डिजिटल न्यूज़ पोर्टल के प्रधान संपादक और संस्थापक सदस्य हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष एवं जनसेवा भाव से समाचार प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं।

Related Articles

Back to top button