मध्य प्रदेशसिंगरौली

कार की टक्कर के बाद मारपीट, ऑटो चालक घायल

पुलिस ने कार चालक को हिरासत में लेकर शुरू की पूछताछ

सिंगरौली। जिले के बैढ़न कॉलेज तिराहे के पास रविवार दोपहर करीब 2 बजे एक ऑटो और कार के बीच टक्कर के बाद विवाद हो गया। आरोप है कि टक्कर के बाद कार चालक ने ऑटो चालक के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की, जिसमें ऑटो चालक घायल हो गया।

घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और किसी ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को शांत कराया। घायल ऑटो चालक को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जानकारी के अनुसार ऑटो चालक की पहचान रीवा निवासी कृष्ण कुमार तिवारी के रूप में हुई है, जबकि कार चालक का नाम रजनीशधर द्विवेदी बताया जा रहा है। पुलिस कार चालक को थाने ले गई है और दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है।

फिलहाल इस मामले में कोई औपचारिक रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों के बयान लेने के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Author

Related Articles

Back to top button