ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

जिला रोजगार मेले में 211 युवाओं का चयन

सिंगरौली,। सिंगरौली के सरई में आयोजित जिला रोजगार मेले में Adani Foundation के सहयोग से 18 निजी संस्थाओं द्वारा 211 युवाओं का नौकरी के लिए चयन किया गया।

जिला प्रशासन द्वारा आयोजित इस मेले में आसपास के क्षेत्रों से लगभग 5,000 युवाओं ने भाग लिया। चयनित अभ्यर्थियों को उनकी योग्यता और कौशल के आधार पर अवसर प्रदान किए गए। प्रारंभिक वेतन ₹15,000 से ₹21,000 प्रतिमाह निर्धारित किया गया है, जिसे अनुभव और प्रदर्शन के आधार पर बढ़ाया जाएगा।

अदाणी फाउंडेशन द्वारा नगवा एवं खनुआ में संचालित स्किल डेवलपमेंट सेंटर से प्रशिक्षित युवाओं एवं महिलाओं को इस मेले में विशेष अवसर मिला। इन केंद्रों में डेटा एंट्री ऑपरेटर, सिलाई, ब्यूटीशियन, सिक्की आर्ट, जूट बैग निर्माण तथा इलेक्ट्रीशियन जैसे पाठ्यक्रमों का निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जाता है। पिछले तीन वर्षों में करीब 600 स्थानीय युवक-युवतियों को प्रशिक्षण प्रदान किया जा चुका है।

रोजगार मेले को स्थानीय स्तर पर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है। चयनित अभ्यर्थियों ने इसे आत्मनिर्भर बनने की दिशा में बड़ा कदम बताया।

अदाणी फाउंडेशन द्वारा कौशल प्रशिक्षण के साथ-साथ स्वरोजगार को भी बढ़ावा दिया जा रहा है। आसपास के गांवों में महिलाएं मशरूम उत्पादन, सिलाई, जैविक खेती, शहद उत्पादन एवं अन्य लघु उद्योगों के माध्यम से आय अर्जित कर रही हैं।

जिला प्रशासन के अनुसार, सरकार और निजी संस्थाओं के संयुक्त प्रयासों से क्षेत्र में रोजगार सृजन को नई दिशा मिल रही है।

Author

Related Articles

Back to top button