ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

मध्य प्रदेश पुलिस अकादमी में 43वें उप पुलिस अधीक्षक बैच का दीक्षांत समारोह संपन्न

सिंगरौली- मध्य प्रदेश पुलिस अकादमी में 27 फरवरी 2026 को 43वें उप पुलिस अधीक्षक बैच का दीक्षांत समारोह पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ। समारोह में प्रशिक्षण पूर्ण कर चुके 17 प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षकों को प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए।

इस अवसर पर प्रशिक्षण अवधि में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले तथा संपूर्ण प्रशिक्षण में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रशिक्षु अधिकारियों को पुलिस महानिदेशक द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। समारोह में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों, प्रशिक्षकों एवं परिजनों की उपस्थिति रही।

सिंगरौली जिले की प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक रोशनी कुर्मी ने दो विषयों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए संपूर्ण प्रशिक्षण में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। उन्हें पुलिस महानिदेशक द्वारा सम्मानित किया गया।

उल्लेखनीय है कि रोशनी कुर्मी को यह उपलब्धि सिंगरौली जिले के पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री तथा मेंटर अधिकारी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सर्वप्रिय सिन्हा के मार्गदर्शन में प्राप्त हुई। उनकी इस सफलता पर सिंगरौली पुलिस परिवार में हर्ष का माहौल है।

Author

Related Articles

Back to top button