बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

राजमाता चूनकुमारी स्टेडियम बैंढन में हुआ एक दिवसीय जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता पुरूष वर्ग का आयोजन

सिंगरौली- विगत दिवस राज्य स्तर से प्राप्त दिशा निर्देशों के परिपालन में, मध्य प्रदेश शासन पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा, नवाचार अंतर्गत “पारंपरिक खेलों“ को बढ़ावा देने के उद्देश्य से राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान योजनांतर्गत,माननीय कलेक्टर श्री गौरव बैनल के निर्देशन एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सिंगरौली श्री जगदीश कुमार गोमे के मार्गदर्शन में, राजमाता चून कुमारी स्टेडियम बैंढन में एक दिवसीय जिला स्तरीय स्थानीय “कबड्डी“ प्रतियोगिता (पुरुष वर्ग) का आयोजन किया गया ।

खेल प्रतियोगिता का आयोजन अध्यक्ष सिंगरौली विकास प्राधिकरण श्री दिलीप शाह के मुख्य आतिथ्य एवं अध्यक्ष नगर पालिक निगम सिंगरौली श्री देवेश पांडे, सदस्य जिला पंचायत श्री संदीप शाह के विशिष्ट आतिथ्य में आयोजित हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा मां सरस्वती वंदना एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। तत्पश्चात मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथितो का स्वागत जिला पंचायत सिंगरौली की राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान टीम द्वारा किया गया। उपस्थित अतिथियो ने कबड्डी टीम के खिलाड़ियो का परिचय प्राप्त किय साथ ही खिलाड़ियों के उत्साह वर्धन एवं खेल भावना के उद्देश्य से कबड्डी मैदान में एक खिलाड़ी के रूप में उतरकर, खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन किया गया।

इस अवसर प्राधिकारण अध्यक्ष द्वारा परम्परागत खेलो को पुनर्जीवित करने हेतु शासन की इस नवाचार पहल की सराहना करते हुए समय समय पर ऐसी प्रतियोगिताओं के आयोजन एवं व्यापक प्रचार प्रसार हेतु निर्देशित किया गया, जिससे ग्रामीण अंचल में खेल के माध्यम से उभर रहे हमारे युवा खिलाड़ियों को एक मंच प्राप्त हो सके, और हमारे युवा खिलाड़ी राज्य एवं नेशनल पर खेलते हुए हमारे सिंगरौली जिले का प्रतिनिधित्व कर सके। उक्त प्रतियोगिता में सिंगरौली जिले के तीनों विकासखंड देवसर, चितरंगी, बैंढन से विकासखंड चयन समिति द्वारा कुल 8 टीमों का चयन किया जाकर, जिला स्तर पर फ़ाइनल मुकाबले हेतु क्रमशः क्वाटर, सेमीफाइनल, थर्ड प्लेस, एवं फ़ाइनल मुकाबले खेले गए।विजेता टीम को नवानगर “बी“ को खेल में सर्वाधिक स्कोर प्राप्त करने पर प्रथम पुरस्कार स्वरूप 21 हजार ,ट्रॉफी मैडल तथा प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। द्वितीय पुरस्कार 11 हजार रूपये ट्राफी मेडल तथा प्रमाण पत्र नवानगर टीम “ए“ को प्रदान किया गया। तृतीय पुरस्कार 51 सौ रूपये, ट्राफी, मेडल एवं प्रमाण पत्र टीम चितरंगी को प्रदान किया गया।

प्रतियोगिता के तीन सांत्वना पुरस्कार रूपयें 11 सौ ट्रॉफी, मैडल तथा प्रमाण पत्र, क्रमशः तियरा टीम, चतरी टीम एवं बरगवां टीम को प्रदान किए गया। कार्यक्रम के समापन समारोह के दौरान जिला पंचायत सिंगरौली की राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान टीम द्वारा मुख्य अतिथि सहित खेल एवं युवा कल्याण विभाग की टीम, कोच, रेफरी सबका आभार व्यक्त किया गया।उक्त कार्यक्रम में श्री सुख चैन शुक्ला कोच मध्य प्रदेश कबड्डी टीम, जिला कार्यक्रम प्रबंधक प्रदीप उपाध्याय (आर जी एस ए) जिला पंचायत सिंगरौली, आरती सिंह जिला समन्वयक (त्ळै।), खेल एवं युवा कल्याण विभाग के विकासखंड एवं जिला स्तरीय अधिकारी कर्मचारी राकेश मिश्रा, जगदीश सिंह, प्रियंक तिवारी, कृष्ण मुरारी तिवारी, विवेक कुशवाहा, भूपेंद्र शर्मा, अमर बाजीगर, चंदन सेठ, एवं राजेंद्र निर्णायक मंडल के रूप में एवं अन्य ग्रामीण जन उपस्थित रहे।

Author

Related Articles

Back to top button