ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

मिनी विज्ञान केंद्र शाहपुर में विविध कार्यक्रम आयोजित

सिंगरौली- प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी शासकीय उच्च विद्यालय शाहपुर स्थित मिनी विज्ञान केंद्र में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन जिला विज्ञान अधिकारी जितेंद्र कौर थापर के मुख्य आतिथ्य एवं सहायक विकासखंड विज्ञान अधिकारी शरद कुमार पाण्डेय के मार्गदर्शन में किया गया।

इस अवसर पर विद्यार्थियों के लिए विभिन्न विज्ञान गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिसमें वैज्ञानिक प्रयोग, विज्ञान आधारित रोचक प्रदर्शन तथा ज्ञानवर्धक प्रस्तुतियां शामिल रहीं। विद्यार्थियों ने विज्ञान के सिद्धांतों को प्रयोगात्मक रूप में समझते हुए उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला विज्ञान अधिकारी ने विद्यार्थियों को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस की शुभकामनाएं दीं और विज्ञान के क्षेत्र में विद्यालय की वर्षभर की उपलब्धियों की जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों से विज्ञान के क्षेत्र में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने तथा नवाचार की दिशा में आगे बढ़ने का आह्वान किया।

वरिष्ठ शिक्षिका अर्चना मिश्रा ने भारतीय संस्कृति और परंपरा में विज्ञान के महत्व पर प्रकाश डाला। विज्ञान शिक्षक कुमार पाण्डेय ने रोचक वैज्ञानिक प्रयोग प्रस्तुत किए तथा भारतीय महिला वैज्ञानिकों के योगदान के विषय में जानकारी दी।

कार्यक्रम के सफल संचालन में विज्ञान शिक्षिका पारुल तिवारी और माया पटेल का विशेष सहयोग रहा। आयोजन ने विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, जिज्ञासा और नवोन्मेष की भावना को प्रोत्साहित किया।

Author

Related Articles

Back to top button