CWSN दिव्यांग छात्रावास में विधायक रामनिवास शाह ने बच्चों के साथ मनाई होली

सिंगरौली। रंगों के पावन पर्व होली के अवसर पर क्षेत्रीय विधायक रामनिवास शाह ने CWSN (दिव्यांग) छात्रावास पहुंचकर बच्चों के साथ होली मनाई। इस दौरान उन्होंने बच्चों को गुलाल लगाकर पिचकारी और रंग वितरित किए तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए होली की शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम के दौरान छात्रावास में उल्लास, स्नेह और अपनत्व का माहौल देखने को मिला। विधायक रामनिवास शाह ने कहा कि होली केवल रंगों का ही नहीं बल्कि प्रेम, भाईचारे और सामाजिक समरसता का पर्व है। दिव्यांग बच्चों के बीच आकर होली मनाना उनके लिए एक विशेष और भावनात्मक अनुभव रहा।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष सुंदरलाल शाह, नव प्रवाह समिति के अध्यक्ष अमित द्विवेदी, जिला महामंत्री विक्रम सिंह चंदेल, मंडल अध्यक्ष सौरभ गुप्ता, जयंत मंडल अध्यक्ष कमलेश वर्मा, युवा नेता सौरभ देव पाण्डेय, मृत्युंजय प्रताप सिंह, पार्षद संतोष शाह “ददोली”, पार्षद आशीष वैश्य, पार्षद संजय सिंह, पार्षद रामगोपाल पाल, विवेक कुमार त्रिपाठी एवं सर्वजीत चौबे सहित कई जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान सभी अतिथियों ने बच्चों को मिठाई वितरित कर होली की शुभकामनाएं दीं। अंत में आपसी प्रेम, सौहार्द और रंगों की खुशियों के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।













