नगर निगम सिंगरौली में बजट को लेकर मेयर नाराज, आयुक्त को तीसरी बार लिखा पत्र

सिंगरौली। नगर निगम सिंगरौली में वित्तीय वर्ष 2026–27 के बजट को समय पर प्रस्तुत नहीं किए जाने पर महापौर श्रीमती रानी अग्रवाल ने नाराजगी जताई है। उन्होंने नगर निगम आयुक्त को पत्र भेजकर जल्द से जल्द बजट तैयार कर महापौर इन काउंसिल (MIC) के समक्ष प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।
महापौर ने बताया कि बजट को लेकर 2 फरवरी, 16 फरवरी और 27 फरवरी सहित तीन बार पत्र भेजे जा चुके हैं, लेकिन अब तक बजट से संबंधित कोई प्रति प्रस्तुत नहीं की गई है। उन्होंने इसे प्रशासनिक लापरवाही बताते हुए कहा कि मार्च माह शुरू हो चुका है और निगम में बजट का समय पर प्रस्तुत होना अनिवार्य है।
महापौर के अनुसार बजट के आधार पर ही एमआईसी और परिषद में पूरे वर्ष के विकास कार्यों एवं विभागवार राशि का निर्धारण किया जाता है। बजट के अभाव में समीक्षा और आगे की कार्यवाही प्रभावित हो रही है। उन्होंने आयुक्त से शीघ्र बजट प्रस्तुत कर प्रक्रिया पूरी करने की बात कही है।













