सिंगरौली से प्रयागराज हाइवे NH 135C के डीपीआर के लिए टीम गठित
केंद्रीय मंत्री ने पत्र के माध्यम से सांसद को दी जानकारी

सिंगरौली- सिंगरौली से प्रयागराज के लिए बनने वाले नये हाइवे के रूके हुए कार्य में प्रगति होते हुए जान पड़ रही हैं। केंद्रीय सड़क मंत्री नितिन गडकरी ने लोकसभा सांसद डॉ राजेश मिश्रा को पत्र लिखकर इसकी जानकारी दी है। केंद्रीय मंत्री ने अपने पत्र में बताया है कि प्रयागराज से प्रारंभ होकर कोरांव, हंडिया होते हुये मध्यप्रदेश के बघाड़ा, चितरंगी होकर सिंगरौली तक जोड़ने वाले हाइवे NH 135 C के रूके हुए कार्य की गतिविधियों को क्रियाशील कर दिया गया है तथा मार्ग को टू लेन विथ पेव्ड शोल्डर मानक में विकसित करने के लिए डी पी आर एजेंसी की नियुक्ति की जा चुकी है तथा डीपीआर के आधार पर इसपर नये शिरे से कार्यवाही की जाएगी। संभवतः मध्यप्रदेश के क्षेत्र में इस मार्ग मे कुछ संशोधनों के साथ इस मार्ग का नया डीपीआर तैयार होगा और सड़क का का काम प्रारंभ होगा।
लोकसभा सांसद डॉ राजेश मिश्रा ने कई बार गडकरी जी से मिलकर इस मार्ग के कार्य में तेजी लाने का आग्रह कर चुके हैं जिसके फलस्वरूप इस नवीन सड़क के बनने के आसार प्रबल होते दिखाई पड़ रहे हैं। माननीय सांसद जी ने इस पहल के लिए केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी जी का आभार जताया है।













