ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

एकलव्य एवं माता शबरी आवासीय कन्या शिक्षा परिसर, गड़ेरिया की छात्राओ का किया गया एचपीव्ही टीकाकरण

सिंगरौली – सर्वाइकल कैंसर के विरुद्ध राष्ट्रीय एचपीव्ही टीकाकरण अभियान का शुभारंभ प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी किया गया है। इस महत्वपूर्ण अभियान के अंतर्गत जिला स्वास्थ्य समिति, सिंगरौली द्वारा बेटियों के स्वास्थ्य और सुरक्षा के लिए एक सराहनीय पहल की गई। एकलव्य और माता शबरी आवासीय कन्या शिक्षा परिसर, गड़ेरिया जिला सिंगरौली की छात्राओं को उत्साह और जागरूकता के साथ एचपीव्ही वैक्सीन लगाई गई।
इस अभियान का उद्देश्य बेटियों को सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से सुरक्षित रखना और समाज में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य कर्मियों ने छात्राओं को टीकाकरण के महत्व के बारे में जानकारी दी और टीका लगने के बाद छात्राओं को टीकाकरण प्रमाण पत्र भी प्रदान किए गए। छात्राओं के चेहरों पर खुशी और आत्मविश्वास साफ दिखाई दे रहा था, जिससे यह अभियान एक उत्सव की तरह सफल और प्रेरणादायक बन गया। स्वस्थ बेटी दृ सुरक्षित भविष्य के संकल्प के साथ जिला सिंगरौली लगातार स्वास्थ्य और जागरूकता की दिशा में आगे बढ़ रहा है। जिला स्वास्थ्य समिति, सिंगरौली (मध्यप्रदेश) की यह पहल समाज के लिए एक प्रेरणादायक संदेश है कि“बेटियों का स्वास्थ्य ही देश का उज्ज्वल भविष्य है।

Author

Related Articles

Back to top button