ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

नगर निगम आयुक्त ने की राजस्व वसूली की वार्डवार विस्तृत समीक्षा

बड़े बकायादारो के नाम समाचार पत्रो में प्रकाशित कराने के साथ उन पर करे कुर्की की कार्रवाहीः-सविता प्रधान

सिंगरौली / निगम आयुक्त श्रीमती सविता प्रधान ने राजस्व वसूली के संबंध में समीक्षा बैठक ली। इस दौरान उन्होंने वसूली की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि वार्ड प्रभारी प्रतिदिन निर्धारित लक्ष्य के अनुसार राजस्व वसूली करे। साथ ही निर्देश दिया गया कि ऐसे बड़े बकायेदार जिनके द्वारा निगम द्वारा अधिरोपित करो का भुगतान नही किया जा रहा है उनके नाम समाचार पत्रो में प्रकाशित करने के साथ उनके विरूद्ध कुर्की की कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए गए। निगमायुक्त ने डिप्टी कमिश्नर को निर्देश दिए कि जो बकायादार निर्धारित समय में बकाया राशि जमा नहीं कर रहे हैं, उनके विरुद्ध तालाबंदी एवं कुर्की की कार्यवाही सख्ती से की जाए।

उन्होंने उपायुक्त एवं राजस्व अधिकारी आरपी बैस को निर्देश दिए कि आगामी 14 मार्च को को आयोजित होने वाली लोक अदालत का अधिक से अधिक प्रचार प्रसार कराकर बकायेदारो को लोक अदालत में मिलने वाली छूट का लाभ उठाने के लिए प्रेरित करे। साथ ही निर्देश दिए कि राजस्व निरीक्षको के माध्यम से सम्पत्ति कर, भू भटक, जल कर दुकान किराया का अधिक से अधिक नोटिस तामिल कर प्रकरणो का लोक अदालत के माध्यम से निराकरण कराये।निगमायुक्त ने निर्देश दिए कि प्रत्येक वार्ड प्रभारी डिमांड के विरूद्ध मकान की संख्या एवं सम्पत्ति करदाता के संबंध में मांग पंजी से मिलान करें। साथ ही वसूली में तेजी लाने जोर लगाए। उन्होंने वित्तीय वर्ष पर शत प्रतिशत वसूली के निर्देश दिये। आयुक्त ने निर्देश दिए कि प्रत्येक वार्ड प्रभारी घर-घर जाकर वसूली करे। मेरे द्वारा प्रति दिवस व्हीसी के माध्यम से राजस्व वसूली की वार्डवार समीक्षा की जायेगी।

निगमायुक्त ने राजस्व वसूली कार्य में लापरवाही बरतने वालो के विरूद्ध कार्रवाही करने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान उपायुक्त एवं राजस्व अधिकारी आरपी बैस, स्वास्थ्य अधिकारी बी.जी चतुर्वेदी, प्रभारी अधिकारी मोरवा एवं नवजीवन विहार रणबहादुर सिंह, प्रभारी अधिकारी बैढ़न जोन लाल कुमार सिंह सहित समस्त वार्ड प्रभारी उपस्थित रहे।

Author

Related Articles

Back to top button