ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली
गेहूं उपार्जन के लिये किसान भाई अब 10 मार्च तक कराएँ पंजीयन

सिंगरौली/ रबी विपणन वर्ष में समर्थन मूल्य पर गेहूँ उत्पादन के लिये किसान भाई 10 मार्च तक पंजीयन करा सकते हैं। पंजीयन व्यवस्था को सहज सुगम बनाया गया है। जिले में पंजीयन केन्द्र निर्धारित किए गए हैं।
इन केन्द्रों पर निःशुल्क पंजीयन कराया जा सकता है। इसके साथ ही एमपी ऑनलाइन, एमपी लोक सेवा केन्द्र व कॉमन सर्विस सेंटर के माध्यम से भी निर्धारित शुल्क देकर किसान अपना पंजीयन करा सकते हैं। विदित हो कि पूर्व आदेश में रबी विपणन वर्ष 2026-27 में समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन हेतु किसान पंजीयन की अवधि दिनांक 7 मार्च तक निर्धारित की गई थी। उक्त के संबंध में राज्य शासन द्वारा निर्णय लिया गया है कि रबी विपणन वर्ष 2026-27 में समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन हेतु किसान पंजीयन की अवधि दिनांक 10.मार्च तक बढ़ाई जाती है।













