भाजपा की सरकार अब “सर्कस वाली सरकार” बन चुकी है: कमलेश्वर पटेल

सिंगरौली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री Kamleshwar Patel ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में भाजपा की सरकार अब “सर्कस वाली सरकार” बन चुकी है, जहां शासन और प्रशासन में समन्वय की कमी साफ दिखाई दे रही है।
सिंगरौली में आयोजित एक प्रेस वार्ता के दौरान कमलेश्वर पटेल ने कहा कि प्रदेश में शासन-प्रशासन की स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है। सरकार जनता की मूल समस्याओं से ध्यान हटाने का प्रयास कर रही है, जबकि आम लोग महंगाई, बेरोजगारी और किसानों की समस्याओं से जूझ रहे हैं।
उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार इन मुद्दों को लेकर गंभीर नहीं है। प्रदेश में लगातार बढ़ती महंगाई और रोजगार की कमी से युवा वर्ग परेशान है, वहीं किसानों को भी कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।कमलेश्वर पटेल ने कहा कि सरकार के विभिन्न विभागों के निर्णयों और बयानों में भी तालमेल नहीं दिखाई दे रहा है, जिससे प्रशासनिक व्यवस्था प्रभावित हो रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार केवल दिखावे की राजनीति कर रही है और जनता की समस्याओं के समाधान के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठा रही है।उन्होंने कहा कि कांग्रेस जनता के मुद्दों को लगातार उठाती रहेगी और प्रदेश में बढ़ रही जनसमस्याओं को लेकर सरकार को घेरने का काम करेगी।इस अवसर पर प्रेस वार्ता में कांग्रेस के स्थानीय पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।













