बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

पूजा-पाठ से संकट दूर करने के नाम पर 3 लाख की ठगी: पैसे मांगने पर मिली धमकियां, पीड़ित ने एसपी से लगाईगुहार

 

सिंगरौली:जिले में पारिवारिक समस्याओं का समाधान पूजा-पाठ से करने का झांसा देकर एक व्यक्ति से करीब 3 लाख रुपये ठगने का मामला प्रकाश में आया है। ठगी का शिकार हुए पीड़ित ने बुधवार को पुलिस अधीक्षक (एसपी) कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई और आरोप लगाया कि रकम वापस मांगने पर उसे जान से मारने की धमकियां दी जा रही हैं। अक्टूबर 2024 से ऐंठे जा रहे थे पैसे:माड़ा थाना क्षेत्र के सुभाषनगर निवासी दिनेश कुमार शाह के अनुसार, उनके पत्नी और बच्चों की स्वास्थ्य व पारिवारिक परेशानियों को दूर करने का दावा गोरा गांव निवासी रमेश तिवारी ने किया था।

आरोपी ने तंत्र-मंत्र, विशेष अनुष्ठान और पूजा सामग्री का बहाना बनाकर अक्टूबर 2024 से अब तक किस्तों में करीब 3 लाख रुपये ऐंठ लिए। पीड़ित ने बताया कि सामग्री और अन्य अनुष्ठानिक खर्चों के नाम पर 61 हजार रुपये ऑनलाइन यूपीआई/फोन के माध्यम से भी ट्रांसफर कराए गए थे। समस्या जस की तस, पैसे मांगने पर धमकी:काफी समय बीत जाने और भारी रकम खर्च करने के बाद भी जब परिवार की समस्याएं हल नहीं हुईं, तो पीड़ित को ठगी का अहसास हुआ।

 

जब उन्होंने रमेश तिवारी से अपनी गाढ़ी कमाई वापस मांगी, तो उसने पैसे लौटाने से साफ इनकार कर दिया और उल्टा गाली-गलौज करते हुए गंभीर अंजाम भुगतने की धमकियां देने लगा। एसपी ने सरई थाने भेजी शिकायत, अंधविश्वास से बचने की अपील:मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक शियाज के.एम. ने पीड़ित का शिकायती आवेदन जांच एवं अग्रिम कार्रवाई के लिए सरई थाने भेज दिया है। एसपी ने स्पष्ट किया कि पुलिस तथ्यों व ऑनलाइन लेन-देन के साक्ष्यों के आधार पर वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित करेगी। इसके साथ ही उन्होंने आम जनता से अपील की है कि वे ऐसे ढोंगी तांत्रिकों और अंधविश्वासी दावों के झांसे में न आएं।

Author

Related Articles

Back to top button