बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

अजय सिंह राहुल भैया के सिंगरौली दौरे पर उमड़ा जनसैलाब, कई स्थानों पर भव्य स्वागत

रिलायंस कन्वेयर, कचनी, माजन मोड़ और परसौना में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया अभिनंदन, प्रशिक्षण शिविर के शुभारंभ में शामिल होने पहुंचे पूर्व नेता प्रतिपक्ष

सिंगरौली। मध्य प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री, पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं चुरहट विधायक अजय सिंह ‘राहुल भैया’ के सिंगरौली जिला प्रवास के दौरान बुधवार को विभिन्न स्थानों पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने भव्य स्वागत किया। उनके आगमन को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। रिलायंस कन्वेयर, कचनी, माजन मोड़, परसौना सहित जिले के कई स्थानों पर बड़ी संख्या में जुटे कांग्रेसजनों ने ढोल-नगाड़ों और नारों के साथ उनका अभिनंदन किया।

राहुल भैया कांग्रेस सेवादल के प्रशिक्षण शिविर के शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल होने सिंगरौली पहुंचे थे। उनके दौरे के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में स्वागत कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें पार्टी पदाधिकारियों, वरिष्ठ नेताओं और स्थानीय कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
रिलायंस कन्वेयर पर जिला कांग्रेस कमेटी सिंगरौली शहर के अध्यक्ष प्रवीण सिंह चौहान के नेतृत्व में स्वागत किया गया। इस दौरान कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने राहुल भैया का आत्मीय अभिनंदन किया। वहीं, कचनी में पिछड़ा वर्ग विभाग के अध्यक्ष सुदामा कुशवाहा की अगुवाई में कांग्रेसजनों ने उनका स्वागत किया।

माजन मोड़ पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी वैढ़न के अध्यक्ष शाहिद खान ‘रिंकू’ के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने राहुल भैया की अगवानी की। इसके बाद परसौना में भी उनका भव्य स्वागत किया गया। यहां किसान प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष मनोज दुबे, कांग्रेस कमेटी सिंगरौली ग्रामीण के कोषाध्यक्ष एवं खुटार के पूर्व सरपंच बालमुकुंद सिंह परिहार ‘डॉक्टर’ और ज्ञानेन्द्र सिंह ‘ज्ञानू’ के संयुक्त नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता जुटे। ढोल-नगाड़ों और नारों के बीच कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक उनका स्वागत किया।

दौरे के दौरान झोखों, बरगवां, देवसर और नवानगर सहित अन्य निर्धारित स्थलों पर भी स्वागत कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भागीदारी से दौरे के दौरान राजनीतिक गतिविधियां तेज दिखाई दीं।अजय सिंह राहुल भैया ने विभिन्न स्थानों पर मिले स्वागत और सम्मान के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने प्रवीण सिंह चौहान, सुदामा कुशवाहा, शाहिद खान ‘रिंकू’ सहित पार्टी पदाधिकारियों, वरिष्ठ कांग्रेसजनों और कार्यकर्ताओं के अभिनंदन पर प्रसन्नता जताई।कार्यक्रमों में ज्ञानेंद्र द्विवेदी, ज्ञानेंद्र सिंह ‘ज्ञानू’, मनोज दुबे सहित सैकड़ों कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Author

Related Articles

Back to top button