मध्य प्रदेशसिंगरौली

विंध्याचल सोसायटी द्वारा स्वच्छता कप का आयोजन

शहरी स्वच्छता में सबका सहयोग आवश्यक

सिंगरौली- निगमायुक्त सविता प्रधान के निर्देशानुसार मुख्यमंत्री शहरी स्वच्छता संकल्प महाअभियान अंतर्गत स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के उद्देश्यों की पूर्ति हेतु और नागरिक सहभागिता को सुदृढ़ करने हेतु विंध्याचल सोसायटी द्वारा स्वच्छता सम्बंधित जागरूकता रैली निकाली गई,रैली की शुरुआत नगर पालिक निगम सिंगरौली की आईईसी टीम के नेतृत्व में किया गया और नवजीवन विहार सेक्टर नंबर 3 के स्टेडियम में फुटबॉल मैच का फ्रेंडली मैच ब्लू स्टार और ग्रीन सिटी के बीच हुआ मैच का शुभारंभ जिला फुटबॉल संघ से सचिव लवकुश तिवारी द्वारा किया गया। मैच मे ब्लु स्टार की टीम 2- 1 से विजयी रही।


विजेता और उपविजेता टीम को आईईसी मैनेजर आशीष शुक्ला द्वारा ट्रॉफी और सभी खिलाड़ियों को मेडल प्रदान किया गया उसके बाद सभी उपस्थित को स्वच्छता जागरूकता के बारे मे जानकारी दी गई और सबकी सहभागिता हेतु अपील की।

युवाओं को स्वच्छता चैंपियन बनकर शहरी सौंदर्यीकरण और व्यवहार परिवर्तन हेतु लीड करने हेतु प्रेरित करते हुए कचरा अलग अलग करके संग्रहण वाहन में देने,सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न करने और खुले में कचरा न फेंकने संबंधित संदेश दिया।जनभागीदारी को आगे बढ़ाने के लिए विंध्याचल सोसायटी से इमरान खान,आईईसी टीम से प्रसून पाण्डेय,निहाल सिंह,अवनीश चौबे और प्रदीप तिवारी ने नेतृत्व किया।

Author

Related Articles

Back to top button