कलेक्टर अंकित अस्थाना ने जिलेवासियों को दी पर्वों की शुभकामनाएं, सुरक्षित दीपावली मनाने की अपील

सिंगरौली। कलेक्टर अंकित अस्थाना ने जिले के नागरिकों को गोवर्धन पूजा, धनतेरस, दीपावली एवं छठ पूजा के पावन अवसर पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने सभी जिलेवासियों के जीवन में सुख, समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना करते हुए त्योहारों को आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाने की अपील की।
कलेक्टर अस्थाना ने कहा कि त्योहारों के दौरान उत्साह के साथ-साथ सुरक्षा और सावधानी का भी विशेष ध्यान रखना जरूरी है। दीपावली पर पटाखे जलाते समय विशेष सतर्कता बरतें और बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता दें। उन्होंने अभिभावकों से आग्रह किया कि वे बच्चों को पटाखों एवं अन्य ज्वलनशील सामग्री से सुरक्षित दूरी बनाए रखने के लिए समझाएं तथा उनकी गतिविधियों पर नजर रखें।
कलेक्टर ने विशेष रूप से कार्बाइड गन और अन्य खतरनाक उपकरणों का उपयोग नहीं करने की अपील की। उन्होंने कहा कि नागरिक सुरक्षित तरीके से दीपावली मनाएं, ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना से त्योहार की खुशियां प्रभावित न हों।













