जलजनित बीमारियों की रोकथाम के लिए सिंगरौली में कंट्रोल रूम स्थापित, अधिकारियों-कर्मचारियों की ड्यूटी सुनिश्चित की गई

बैढ़न (सिंगरौली)।गर्मी के मौसम में जलजनित बीमारियों की रोकथाम और पेयजल संबंधी समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग (पीएचई) ने सिंगरौली जिले में जिला स्तरीय कंट्रोल रूम और विकासखंड स्तर पर विशेष प्रकोष्ठ का गठन किया है। कार्यपालन यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी खंड सिंगरौली द्वारा 6 मार्च 2026 को जारी आदेश के अनुसार यह व्यवस्था तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है।
जारी आदेश में बताया गया है कि प्रमुख अभियंता लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग भोपाल के निर्देशानुसार गर्मी के दौरान जलजनित बीमारियों और संभावित पेयजल समस्याओं के त्वरित निराकरण, नियंत्रण और रोकथाम के लिए यह व्यवस्था बनाई गई है। जिला स्तरीय कंट्रोल रूम का दूरभाष नंबर 07805-299483 जारी किया गया है, जहां पेयजल से संबंधित शिकायतें दर्ज कराई जा सकती हैं।
कंट्रोल रूम में कर्मचारियों की ड्यूटी दो पालियों में लगाई गई है। पहली पाली सुबह 6 बजे से दोपहर 2 बजे तक तथा दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से रात 10 बजे तक रहेगी। इसमें आर.पी. गुप्ता (मो. 9691392412), मुकेश कुमार नखाते (मो. 7049712557), विघाशरण चौरसिया (मो. 9752687487), मेवालाल शाह (मो. 9826515549), धनेन्द्र कुमार तितरमारे (मो. 9301300567), शिवम विश्वकर्मा (मो. 9685404511) और लाले पनिका (मो. 9238352903) को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इसी तरह लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी उपखंड बैढ़न में प्रभारी सहायक यंत्री सुनील कुमार नरेती (मो. 7974712614), उपयंत्री ओमप्रकाश सिंह (मो. 8253048721), शिवकुमारी वैश्य (मो. 7580882073), विकासखंड समन्वयक नीतू रावत (मो. 8085693560) तथा स्टोर क्लर्क अजय कुमार पटेल (मो. 9893235145) को जिम्मेदारी दी गई है।
वहीं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी उपखंड देवसर/चितरंगी में प्रभारी सहायक यंत्री एम.एल. पटेल (मो. 8319393914), उपयंत्री के.पी. अगरिया (मो. 9630797958), विवेक कुमार कोरीसिया (मो. 8770284162), विकासखंड समन्वयक जितेंद्र सिंह (मो. 9229986649), नीलू भारती (मो. 8889594280) तथा स्थायीकर्मी विनोद कुमार द्विवेदी (मो. 6264145779) और रामराज द्विवेदी (मो. 9893660441) को पेयजल संबंधी शिकायतों के निराकरण की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
आदेश में कहा गया है कि प्राप्त सभी शिकायतों को शिकायत पंजी में दर्ज कर संबंधित सहायक यंत्री और उपयंत्री को तत्काल सूचना दी जाएगी, ताकि समस्याओं का शीघ्र निराकरण किया जा सके। साथ ही कलेक्टर के निर्देशानुसार जनपद पंचायत बैढ़न, देवसर और चितरंगी कार्यालयों में भी पेयजल शिकायतों के लिए अलग रजिस्टर संधारित किए जाएंगे।
कार्यपालन यंत्री त्रिलोक सिंह वरकड़े ने बताया कि यह प्रकोष्ठ गर्मी के मौसम में पेयजल व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने और जलजनित बीमारियों पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से बनाया गया है। विभाग ने आम नागरिकों से अपील की है कि पेयजल से जुड़ी किसी भी समस्या की जानकारी कंट्रोल रूम में दें, ताकि तत्काल कार्रवाई की जा सके।













