एनटीपीसी विंध्याचल में उत्साहपूर्वक मनाया गया 55वां राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस

सिंगरौली- एनटीपीसी विंध्याचल में 7 मार्च 2026 को उमंग भवन में 55वां राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस “इंगेज, एजुकेट एवं इंपॉवर पीपल टू इन्हेंस सेफ्टी” थीम के साथ उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण) ए. जे. राजकुमार रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई, जिसके बाद एनटीपीसी गीत और सुरक्षा शपथ दिलाई गई। इस दौरान अधिकारियों, कर्मचारियों और संविदाकर्मियों ने कार्यस्थल पर सुरक्षा के उच्च मानकों का पालन करने का संकल्प लिया।
अपने संबोधन में ए. जे. राजकुमार ने स्टेशन की सुरक्षा उपलब्धियों और सुरक्षा संस्कृति को मजबूत करने के लिए किए जा रहे प्रयासों पर प्रकाश डाला। उन्होंने सुरक्षित कार्यस्थल सुनिश्चित करने के लिए सामूहिक जिम्मेदारी और निरंतर सुधार पर जोर दिया।
राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस के अवसर पर कर्मचारियों, उनके परिवारजनों और संविदाकर्मियों के लिए सुरक्षा क्विज, स्टोरी राइटिंग, सुरक्षा गीत और वीडियो निर्माण जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिनमें 500 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।
इस दौरान उत्कृष्ट सुरक्षा कार्य करने वाले विभागों, एजेंसियों और लगभग 250 प्रतिभागियों को विभिन्न श्रेणियों में पुरस्कृत भी किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ अधिकारियों सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी उपस्थित रहे।













