मध्य प्रदेशसिंगरौली

मिश्रा पॉलीक्लिनिक एंड नर्सिंग होम में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं का हुआ सम्मान

सिंगरौली।जिला मुख्यालय बैढ़न स्थित मिश्रा पॉलीक्लिनिक एंड नर्सिंग होम के सभागार में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के सम्मान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर निगम सिंगरौली की नेता प्रतिपक्ष सह वार्ड पार्षद सीमा जायसवाल शामिल हुईं। उन्होंने श्री राम दरबार की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

महिला दिवस के अवसर पर नर्सिंग होम संचालक डॉ. डी.के. मिश्रा ने स्वागत भाषण देते हुए सभी अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि महिलाओं के सम्मान के लिए कोई एक दिन विशेष नहीं होता, बल्कि समाज में महिलाओं का सम्मान हमेशा होना चाहिए। आज के समय में हमारे देश की महिलाएं जमीन से लेकर अंतरिक्ष तक अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रही हैं और समाज के हर क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।


कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सीमा जायसवाल ने अपने उद्बोधन में कहा कि आज भारत की महिलाएं घर-परिवार की जिम्मेदारी निभाने के साथ-साथ देश की रक्षा और विकास में भी महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं। इतिहास गवाह है कि महिलाओं ने हर क्षेत्र में अतुलनीय कार्य किया है। रानी लक्ष्मीबाई, रानी अहिल्याबाई होलकर और कल्पना चावला जैसी महान महिलाओं का देश और समाज के प्रति योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।
कार्यक्रम के दौरान नर्सिंग होम में कार्यरत महिलाओं को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए शाल, श्रीफल एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर डॉ. प्रियंका तिवारी, डॉ. संजय कुमार, डॉ. शिवानी यादव, डॉ. रुकसाना, डॉ. संदीप सिंह, डॉ. इंद्रेश विश्वकर्मा, गुंजन सिंह, सरस्वती वर्मा, उमाकली, किरण रजक, रक्षा द्विवेदी, सुधा साकेत, विनीता, सुप्रिया विश्वकर्मा, अनारकली यादव, प्रतिभा, सुनीता देवी पनिका, पूजा सिंह, सीता कुमारी, पुष्पलता दुबे, निकिता टाकरी, संध्या शाह, सोनम मिश्रा, डॉ. बी.सी. सिंह, गोविंद प्रसाद पाण्डेय, मिथिलेश मिश्रा, शिवेंद्र पाण्डेय, राजबली शाह, शिवम् शर्मा, विवेक कुमार त्रिपाठी, सुमित पाण्डेय, धनेश गुप्ता, अजय त्रिपाठी, सतेंद्र पाण्डेय, प्रिंस, निशा दुबे सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।कार्यक्रम का सफल संचालन लवकुश दुबे द्वारा किया गया।

Author

Related Articles

Back to top button