देश विदेशबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

राज्यसभा चुनाव: 10 राज्यों की 37 सीटों में से 26 पर उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित

नई दिल्ली। राज्यसभा की 10 राज्यों की 37 सीटों के लिए हो रहे चुनाव में 7 राज्यों के 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हो गए हैं। इनमें एनसीपी (शरद) प्रमुख शरद पवार, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अभिषेक मनु सिंघवी और केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले जैसे प्रमुख नाम शामिल हैं।

कई राज्यों में विपक्षी दलों द्वारा उम्मीदवार नहीं उतारे जाने के कारण इन नेताओं का निर्वाचन बिना मतदान के ही तय हो गया। निर्विरोध चुने गए उम्मीदवारों में 11 एनडीए और 14 विपक्षी दलों से जुड़े हैं।

महाराष्ट्र की 7 सीटों पर शरद पवार, रामदास आठवले, विनोद तावड़े, रामराव वडुकुटे, माया इवनाते, ज्योति वाघमारे और पार्थ पवार निर्विरोध चुने गए। तमिलनाडु की 6 सीटों पर तिरुची शिवा, जे कॉन्स्टेंटाइन रविंद्रन, एम. क्रिस्टोफर तिलक, एल.के. सुदीश, एम. थंबीदुरई और अंबुमणि रामदास निर्विरोध निर्वाचित हुए।

इसके अलावा पश्चिम बंगाल, असम, तेलंगाना, छत्तीसगढ़ और हिमाचल प्रदेश की सीटों पर भी उम्मीदवार बिना मुकाबले चुने गए हैं।

अब बिहार की 5, ओडिशा की 4 और हरियाणा की 2 सीटों सहित कुल 11 सीटों पर 14 उम्मीदवार मैदान में हैं। इन सीटों के लिए मतदान 16 मार्च को कराया जाएगा।

Author

Related Articles

Back to top button