ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

एनटीपीसी परिसर से अवैध कब्जा हटाया, प्रशासन की मौजूदगी में बेदखली आदेश का हुआ पालन

सिंगरौली। एनटीपीसी सिंगरौली के सम्पदा प्रकरण में पारित बेदखली आदेश का सोमवार को प्रशासन की उपस्थिति में विधिसम्मत अनुपालन कराया गया। यह कार्रवाई उप जिलाधिकारी दुद्धी (सोनभद्र) के निर्देश पर सम्पदा प्रकरण संख्या 247/2023 (एनटीपीसी लिमिटेड बनाम एम.के. सिंह उर्फ मयंकेश्वर सिंह) में पारित 12 दिसंबर 2023 के आदेश के तहत की गई।

कार्यवाही नायब तहसीलदार (पश्चिमी) दुद्धी की मजिस्ट्रेटी उपस्थिति में तथा एनटीपीसी के नामित अधिकारियों और कर्मचारियों की मौजूदगी में संपन्न हुई। इस दौरान परिसर में बने अनधिकृत कब्जे और निर्माण को नियमानुसार हटाया गया।

कार्रवाई के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया था। राजस्व विभाग, पुलिस प्रशासन और एनटीपीसी अधिकारियों के समन्वय से पूरी कार्रवाई शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से पूरी की गई।

एनटीपीसी प्रबंधन ने स्पष्ट किया कि यह कार्रवाई सम्पदा अधिकारी द्वारा पारित आदेश के अनुपालन में और लागू विधिक प्रावधानों के तहत जिला प्रशासन के सहयोग से की गई है।

Author

Related Articles

Back to top button