ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

किसान पंजीयन समय पर पूरा करें, उपार्जन केंद्रों की तैयारी दुरुस्त रखें: कलेक्टर गौरव बैनल

सिंगरौली। कलेक्टर गौरव बैनल ने गेहूं उपार्जन के लिए किसानों के पंजीयन कार्य को निर्धारित समय सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए हैं। सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित टीएल बैठक में उन्होंने संबंधित अधिकारियों से कहा कि अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार कर किसानों का पंजीयन समय पर सुनिश्चित कराया जाए और उपार्जन केंद्रों पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पहले से कर ली जाएं।

कलेक्टर ने जिला आपूर्ति अधिकारी को निर्देश दिए कि पंजीयन समितियों के साथ बैठक कर उपार्जन से जुड़ी सभी तैयारियां समय पर पूरी कराई जाएं। उन्होंने “संकल्प से समाधान” अभियान के तहत प्राप्त आवेदनों का शत-प्रतिशत निराकरण कर हितग्राहियों को लाभान्वित करने के निर्देश भी दिए।

बैठक में जल गंगा संवर्धन अभियान की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने अधूरे कार्यों को पूरा करने, जल संरक्षण के नए कार्य शुरू करने और परंपरागत जल स्रोतों के जीर्णोद्धार पर जोर दिया। साथ ही शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में जल संरक्षण के लिए जागरूकता अभियान चलाने और वृक्षारोपण की कार्ययोजना तैयार करने को कहा।

उन्होंने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग को गर्मी के मौसम में पेयजल की समस्या न होने देने के निर्देश दिए। बैठक में जिला पंचायत सीईओ जगदीश गोमे, नगर निगम आयुक्त सविता प्रधान सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।

Author

Related Articles

Back to top button