ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

रेडक्रॉस सोसायटी सिंगरौली ने मनाया महिला दिवस, महिला सेवायुक्तों का हुआ सम्मान

सिंगरौली। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रेडक्रॉस सोसायटी सिंगरौली द्वारा डीडीआरसी भवन बैढ़न में एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर समाज सेवा, स्वास्थ्य सेवा और मानवीय कार्यों में योगदान देने वाली महिला सेवायुक्तों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं के योगदान को सम्मान देना और समाज में उनकी भूमिका को और अधिक सशक्त बनाना रहा।

कार्यक्रम में रेडक्रॉस सोसायटी सिंगरौली के चेयरमैन एस.डी. सिंह, सचिव डॉ. ओ.पी. राय, ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. आर.डी. द्विवेदी, प्रबंध समिति सदस्य जी.पी. सिंह, डॉ. आर.डी. पाण्डेय और राजाराम केसरी विशेष रूप से उपस्थित रहे। अतिथियों ने महिला सेवायुक्तों को उपहार और सम्मान देकर उनके कार्यों की सराहना की।

इस अवसर पर चेयरमैन एस.डी. सिंह ने कहा कि महिलाओं का योगदान समाज के हर क्षेत्र में महत्वपूर्ण है। रेडक्रॉस सोसायटी के माध्यम से कई महिलाएं सेवा, स्वास्थ्य जागरूकता, रक्तदान अभियान और सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं, जो समाज के लिए प्रेरणादायक है।

कार्यक्रम के दौरान रेडक्रॉस सोसायटी की विभिन्न शाखाओं—जिला दिव्यांग एवं पुनर्वास केंद्र, बालिका खुला आश्रय गृह, ब्लड बैंक और प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र से जुड़ी महिला सेवायुक्तों को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का समापन प्रबंध समिति सदस्य विवेक कुमार त्रिपाठी द्वारा आभार व्यक्त करते हुए किया गया।

Author

Related Articles

Back to top button