देश विदेशबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

टी20 वर्ल्ड कप जीत पर टीम इंडिया को 131 करोड़ का इनाम

नई दिल्ली। आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतकर इतिहास रचने वाली भारतीय क्रिकेट टीम के लिए बीसीसीआई ने 131 करोड़ रुपये के नकद इनाम की घोषणा की है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने टीम इंडिया की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर खिलाड़ियों, सपोर्ट स्टाफ और चयनकर्ताओं को बधाई देते हुए यह पुरस्कार देने का ऐलान किया।

भारत ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब अपने नाम किया। इस जीत के साथ भारतीय टीम ने लगातार दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप जीतकर नया इतिहास रचा। साथ ही भारत इस टूर्नामेंट को तीन बार जीतने वाली पहली टीम बन गया है, जिससे टी20 फॉर्मेट में उसकी बादशाहत और मजबूत हो गई है।

बीसीसीआई ने अपने बयान में कहा कि यह जीत भारतीय क्रिकेट के लिए गर्व का क्षण है। बोर्ड ने टीम के सभी खिलाड़ियों, सपोर्ट स्टाफ और चयनकर्ताओं को इस शानदार उपलब्धि पर बधाई दी है और भविष्य में भी इसी तरह बेहतर प्रदर्शन की कामना की है।

भारतीय टीम की इस ऐतिहासिक जीत के बाद पूरे देश में जश्न का माहौल है और क्रिकेट प्रेमी टीम इंडिया को लगातार शुभकामनाएं दे रहे हैं।

Author

Related Articles

Back to top button