ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेश

बच्चा चोरी की अफवाहों पर ध्यान न दें: एसपी मनीष खत्री

सिंगरौली। जिले में इन दिनों सोशल मीडिया एवं अन्य माध्यमों से बच्चा चोरी की अफवाहें फैलने की सूचनाओं को लेकर पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री ने आमजन से सतर्क रहने और ऐसी भ्रामक खबरों पर ध्यान न देने की अपील की है।

एसपी ने कहा कि जिले में पुलिस लगातार पेट्रोलिंग कर रही है और संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। यदि किसी भी व्यक्ति को कोई संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि दिखाई दे तो तुरंत नजदीकी पुलिस थाना या डायल 112 पर सूचना दें।
उन्होंने नागरिकों से आग्रह किया कि किसी भी अपुष्ट जानकारी या अफवाह पर विश्वास कर कानून हाथ में न लें और किसी के साथ मारपीट जैसी घटना न करें। ऐसा करने वालों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

सिंगरौली पुलिस ने आमजन से शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने और सोशल मीडिया पर बिना पुष्टि की जानकारी साझा न करने की अपील की है।

Author

Related Articles

Back to top button