एसपी मनीष खत्री ने नव नियुक्त आरक्षक को सौंपा नियुक्ति पत्र

सिंगरौली। पुलिस अधीक्षक सिंगरौली मनीष खत्री (भा.पु.से.) ने मंगलवार को मध्यप्रदेश पुलिस आरक्षक भर्ती-2024 के अंतर्गत चयनित अभ्यर्थी किशोर सोलंकी पिता मुलचंद को आरक्षक संवर्ग का नियुक्ति पत्र प्रदान किया।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने नव नियुक्त आरक्षक को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पुलिस सेवा एक जिम्मेदारीपूर्ण कार्य है, जिसे पूरी निष्ठा, अनुशासन और ईमानदारी के साथ निभाना आवश्यक है। उन्होंने आरक्षक को अपने स्वास्थ्य, फिटनेस और खान-पान पर विशेष ध्यान देने के साथ ही कर्तव्यों का ईमानदारी से पालन करने की सलाह दी।
एसपी मनीष खत्री ने कहा कि पुलिस विभाग में सेवा करते हुए आमजन की सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखना सबसे महत्वपूर्ण दायित्व है। इसलिए प्रत्येक पुलिसकर्मी को अपने कर्तव्य के प्रति समर्पित रहना चाहिए।इस मौके पर सिंगरौली पुलिस परिवार की ओर से नव नियुक्त आरक्षक किशोर सोलंकी को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गईं।













