ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

प्रसिद्ध फैशन डिजाइनर अनामिका के परिधान अब विंध्यनगर के फैशन फ्यूजन में उपलब्ध

सिंगरौली। देश की सुप्रसिद्ध फैशन डिजाइनर अनामिका सिंह द्वारा डिजाइन किए गए परिधान अब सिंगरौली जिले के विंध्यनगर स्थित “फैशन फ्यूजन” शोरूम में भी उपलब्ध होंगे। अब तक “Aura by Anamika” ब्रांड के ये विशेष परिधान प्रदेश की राजधानी भोपाल के प्रतिष्ठित शॉप-इन-शॉप में उपलब्ध थे, लेकिन ग्राहकों की मांग को देखते हुए इन्हें सिंगरौली में भी शुरू किया जा रहा है।

फैशन डिजाइनर अनामिका ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि वह विंध्य क्षेत्र की ही बेटी हैं और बचपन से ही फैशन डिजाइनर बनने का सपना देखती थीं। उनके इस सपने को साकार करने में उनके पति ज्ञानेंद्र सिंह का विशेष सहयोग रहा। उन्होंने उच्च फैशन एवं डिजाइन संस्थान से प्रशिक्षण प्राप्त कर पिछले वर्ष भोपाल में अपना पहला शोरूम शुरू किया था, जिसका उद्घाटन पूर्व मंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह “राहुल भैया” ने किया था।

अब 11 मार्च को विंध्यनगर स्थित फैशन फ्यूजन शोरूम में उनके ब्रांड के परिधानों की शुरुआत की जाएगी। इस अवसर पर मध्यप्रदेश की राज्य मंत्री राधा सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगी, जबकि नगर निगम कमिश्नर सविता प्रधान विशिष्ट अतिथि होंगी। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 10:30 बजे गणेश पूजन के साथ होगी।अनामिका सिंह ने बताया कि भविष्य में “Aura by Anamika” ब्रांड को देश के प्रमुख शॉप-इन-शॉप में भी उपलब्ध कराने की योजना है।

Author

Related Articles

Back to top button