बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

एसपी कार्यालय में जनसुनवाई आयोजित, फरियादियों की सुनीं गयी समस्याएं

सिंगरौली। पुलिस अधीक्षक कार्यालय सिंगरौली में मंगलवार को पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री द्वारा जनसुनवाई आयोजित की गई। इस दौरान जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से आए आवेदकों ने अपनी समस्याएं और शिकायतें प्रस्तुत कीं।
जनसुनवाई के दौरान पुलिस अधीक्षक ने प्रत्येक फरियादी से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। कई मामलों का मौके पर ही निराकरण किया गया, जबकि अन्य प्रकरणों में त्वरित एवं वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए संबंधित राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों और चौकी प्रभारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।

कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सर्वप्रिय सिन्हा, उप पुलिस अधीक्षक रोशनी पटेल, थाना प्रभारी कोतवाली अशोक सिंह परिहार, विंध्यनगर थाना प्रभारी अर्चना द्विवेदी, नवानगर थाना प्रभारी अनिल पटेल, महिला थाना प्रभारी आराधना सिंह परिहार, उप निरीक्षक स्वतंत्र रावत सहित पुलिस अधीक्षक कार्यालय के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

जनसुनवाई के दौरान महिला फरियादियों की शिकायतों पर विशेष ध्यान दिया गया। महिला अधिकारियों द्वारा उनकी काउंसलिंग कर समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि सिंगरौली पुलिस आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए सदैव तत्पर है और जनहित में ऐसे कार्यक्रम आगे भी नियमित रूप से आयोजित किए जाएंगे।

Author

Related Articles

Back to top button