ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

कुएं में गिरी नीलगाय का सफल रेस्क्यू, वन विभाग ने सुरक्षित जंगल में छोड़ा

सिंगरौली। जिले के बरहपान गांव में मंगलवार सुबह एक नीलगाय के कुएं में गिर जाने से हड़कंप मच गया। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने स्थानीय लोगों के सहयोग से कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद नीलगाय का सफल रेस्क्यू कर उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

जानकारी के अनुसार सुबह करीब 8 बजे ग्रामीणों ने खेत के पास बने गहरे कुएं में एक नीलगाय को गिरा हुआ देखा। वह कुएं के भीतर फंसी हुई थी और बाहर निकलने के लिए संघर्ष कर रही थी। इसके बाद ग्रामीणों ने तुरंत वन विभाग को सूचना दी।

सूचना मिलते ही वन अमला मौके पर पहुंचा और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। कुआं काफी गहरा होने के कारण नीलगाय को बाहर निकालना चुनौतीपूर्ण था। वन कर्मियों और ग्रामीणों ने मिलकर रस्सियों का जाल तैयार किया और सावधानीपूर्वक नीलगाय को बांधकर धीरे-धीरे ऊपर खींचा।कई घंटों की मेहनत के बाद नीलगाय को सकुशल बाहर निकाल लिया गया। मंडल अधिकारी नरेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि स्वास्थ्य परीक्षण के बाद नीलगाय को पास के जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया गया। इस अभियान में वन विभाग के कर्मचारियों और ग्रामीणों की सराहनीय भूमिका रही।

Author

Related Articles

Back to top button