चार दिन से लापता युवती की तलाश जारी, नहर किनारे मिली एक्टिवा

सिंगरौली। विंध्यनगर थाना क्षेत्र में फरहतजहा जिनी नामक युवती पिछले चार दिनों से लापता है, जिससे परिजनों में चिंता और बेचैनी बढ़ गई है। युवती घर से अपनी एक्टिवा लेकर निकली थी और उसके बाद से उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया है।
जानकारी के अनुसार परिजनों ने युवती के लापता होने की सूचना नजदीकी थाने में देकर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। बीती देर शाम युवती की एक्टिवा डिपो स्थित हनुमान मंदिर के पास लावारिस हालत में खड़ी मिली। इसके बाद पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों में तलाश शुरू कर दी है।
बताया जा रहा है कि सीसीटीवी फुटेज में युवती को एनटीपीसी के मुख्य कैनल नहर के किनारे की ओर जाते हुए देखा गया है। इसी आधार पर पुलिस को आशंका है कि युवती ने आत्महत्या का प्रयास किया हो सकता है, हालांकि अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ ही नहर और आसपास के इलाकों में सघन तलाश कर रही है। युवती के पिता एनसीएल की दुद्धीचुआ परियोजना में पदस्थ हैं। फिलहाल पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है और युवती का पता लगाने के प्रयास जारी हैं।













