मध्य प्रदेशसिंगरौली

क्षमता वर्धन प्रशिक्षण से सशक्त होंगी प्रस्फुटन समितियां

सिंगरौली। जिले के विकासखंड चितरंगी अंतर्गत सेक्टर बैरदह के आदर्श ग्राम कोरसर स्थित पंचायत भवन में सेक्टर स्तरीय प्रस्फुटन समितियों का क्षमता वर्धन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य समितियों के सदस्यों को शासन की योजनाओं और सामाजिक विषयों की जानकारी देकर उन्हें अधिक सशक्त बनाना रहा।
कार्यक्रम मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक राजकुमार विश्वकर्मा के निर्देश एवं विकासखंड समन्वयक विश्वनाथ के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में सरपंच स्वाति सिंह चंदेल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में शिवेंद्रधर द्विवेदी, अनुपम सिंह बैस तथा समाजसेवी सचिन सिंह चंदेल मौजूद रहे।

प्रशिक्षण के दौरान विभिन्न प्रस्फुटन समितियों के सदस्यों को शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही दस्तावेजीकरण, पर्यावरण संरक्षण, नशा मुक्ति अभियान, जल संरक्षण और ऊर्जा संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी विस्तार से मार्गदर्शन प्रदान किया गया।

कार्यक्रम के अंत में प्रशिक्षण में शामिल प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम का समापन प्रस्फुटन समिति के सचिव रामेश्वर मोर द्वारा आभार प्रदर्शन के साथ हुआ।

Author

Related Articles

Back to top button