ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

सिंगरौली में बेटे ने पिता की लाठी से पीटकर की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

सिंगरौली। जिले के सरई थाना क्षेत्र के तेंदुआ गांव में एक बेटे ने अपने ही पिता की लाठी से पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना मंगलवार रात की बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी पुत्र को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार तेंदुआ गांव निवासी रघुनाथ कोल की उसके बेटे बाबूलाल कोल ने लाठी से हमला कर हत्या कर दी। सरई थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह भदौरिया ने बताया कि सोमवार सुबह पुलिस को घटना की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी बाबूलाल कोल शराब का आदी है और अक्सर शराब पीकर अपने पिता से झगड़ा करता था। आशंका है कि घटना वाली रात भी वह शराब के नशे में घर पहुंचा और किसी बात को लेकर पिता-पुत्र के बीच विवाद हो गया।
विवाद के दौरान बाबूलाल ने गुस्से में आकर अपने बुजुर्ग पिता पर लाठी से हमला कर दिया। हमले में रघुनाथ कोल के सिर में गंभीर चोटें आईं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी बेटा फरार हो गया था, जिसे पुलिस ने बाद में गिरफ्तार कर लिया।पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Author

Related Articles

Back to top button