बड़ी खबरमध्य प्रदेशसिंगरौली

1 लाख 80 हजार रूपये का वसूला जुर्माना  आरटीओ चेक प्वाइंट ने 

जन जागरुकता अभियान के साथ ताबड़तोड़ चालानी कार्यवाही 
पोल खोल सिंगरौली 
जन जागरुकता अभियान के तहत आज दिन शुक्रवार 22 अगस्त को व्यापक पैमाने में यात्री बसों एवं मालवाहक वाहनों में रेडियम रिफ्लेक्टर लगाया गया है। जिससे सिंगरौली जिले की सड़क हादसों से  निजात दिलाया जा सके।
स्थानीय प्रशासन कि कल्पना दुर्घटना मुक्त जिला बने अपना का नारा भी लगवाया गया। कुछ समाजसेवी और राहगीर एवं चालक को एकत्रित करके चैक प्वाइंट टीम को जिला परिवहन अधिकारी ने निर्देशित किया है कि अवैध संचालित बस एवं ट्रक व विशेष कर स्कूल बस जो खस्ता हालत या मैकेनिक खराबी के हालत में परिवहन टीम उनके विरूद्ध सख्ती कदम उठाये और वैधानिक उचित कार्रवाई करें।
इसी परिपेक्ष्य में आज दिन शुक्रवार को बिना परमिट वाहन क्रमांक यूपी 70 एनटी 2205 को जप्त कर सुरक्षार्थ विंध्यनगर थाना में रखा गया। कुछ वाहनों में कार्रवाई कर आज दिनांक तक 21 ऑन लाईन चालानी कार्रवाई कर 1 लाख 27 हजार 500 रूपये का शासकीय राजस्व आपेक्षित है एवं ऑफ लाईन शासकीय राजस्व 52 हजार 600 रूपये कुल 1 लाख 80 हजार रूपये एकत्रित कर कोषालय में जमा किया गया।

Author

  • सुनील सोनी , " पोल खोल पोस्ट " डिजिटल न्यूज़ पोर्टल के प्रधान संपादक और संस्थापक सदस्य हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष एवं जनसेवा भाव से समाचार प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं।

पोल खोल पोस्ट

सुनील सोनी , " पोल खोल पोस्ट " डिजिटल न्यूज़ पोर्टल के प्रधान संपादक और संस्थापक सदस्य हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष एवं जनसेवा भाव से समाचार प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं।

Related Articles

Back to top button